डेंगू के 18, मलेरिया के 44 केस कन्फर्म

Thursday, Aug 30, 2018 - 01:28 PM (IST)

पंचकूला (आशीष): स्वास्थ्य विभाग ने सैक्टर-6 सिविल अस्पताल में अभी तक 300 से अधिक लोगों के डेंगू के सैंपल चैक किए हैं। इनमें अभी तक 18 डेंगू के पॉजीटिव केस सामने आए हैं। इनमें भी 13 पॉजीटिव केस कालका के हैं जबकि पिजौर में एक,अर्बन एरिया में 3 तथा शहरी क्षेत्र में 1 केस है। पिछले तीन से दिन से एम.पी.एच.डब्ल्यू. के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। इसलिए विभाग ने आशा वर्करों को फील्ड में उतारा है।

 

जिले में मलेरिया के 44 केस
पंचकूला जिले में मलेरिया के 44 केस सामने आए हैं। जहां एक ओर कालका क्षेत्र में डेंगू का आतंक है। वहीं कालका में मलेरिया के 17 केस सामने आ चुके हैं। जिसे लेकर विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ओल्ड पंचकूला में 13,नानकपुरा 6, सूरजपुर 3, अर्बन पंचकूला, रायपुररानी, कोटा तथा हंगोली में एक-एक केस सामने आए हैं।

 

आज फूंकेंगे मुख्यमंत्री का पुतला
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों वीरवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंकेगे । बुधवार को बैठक कर फैसला लिया है। सैक्टर-6 सिविल अस्पताल में धरने में जिला अध्यक्ष गुरमीत,सचिव कृष्ण,कैशियर बलवंत, सोमवती, कमला, सुरेंद्र, जगत, सुशील, सोमपाल और एल.टी. का राज्य प्रधान विक्रम, सर्वकर्मचारी संघ के प्रधान स्वर्ण जागड़ा ने भी अपने विचार रखे।  

pooja verma

Advertising