डेंगू के 17 नए मरीजों की पुष्टि

Sunday, Oct 15, 2017 - 07:28 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): रोकथाम व बचाव के बावजूद शहर में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 800 के पार चली गई है। एंटी मलेरिया विभाग द्वारा रविवार को 17 डेंगू के नए मरीजों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 815 तक पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को 13 डेंगू मरीजों की पुष्टि की गई थी। रविवार को स्वाइन फ्लू का नया कोई मरीज कंफर्म नहीं किया गया है। अब तक शहर में स्वाइन फ्लू के 53 पॉजिटिव मामलें सामने आ चुके हैं जिसमें से 6 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है। 

 

पिछले वर्ष का डेंगू आंकड़ा
2015-  966 
2016-  856 
2017- अब तक 815
 

Advertising