ए.एस.पी. ने की रेड, टीन शेड में जुआ खेलते 15 गिरफ्तार

Sunday, Dec 27, 2020 - 11:32 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : साऊथ डिवीजन में जुआ खेलने वालों पर ए.एस.पी. साऊथ श्रुति अरोड़ा ने शिकंजा कसा हुआ है। उन्होंने मलोया थाना पुलिस के साथ मिलकर शाहपुर रोड पर नर्सरी के पीछे टीन शैड में जुआ खेल रहे 15 जुआरियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे एक लाख 26 हजार 890 रुपए बरामद किए हैं।

 

 
पकड़े गए जुआरियों की पहचान सैक्टर-25 निवासी प्रदीप सिंह, सैक्टर-20 निवासी रजत सिंह, करनाल निवासी परवीन कुमार, डड्डूमाजरा निवासी करण, सतपाल, अशोक कुमार, धनास के स्माल फ्लैट निवासी शिव शंकर, बलबीर कुमार, मोहम्मद फराज, सैक्टर-56 निवासी राम कुमार, कॉलोनी नंबर 4 निवासी मोहम्मद फारूक, सजक, सैक्टर-25 कॉलोनी निवासी शंकर, मोहाली के रविंद्रा इनक्लेव निवासी सतीश और मौलीजागरां निवासी सिकंदर के रूप में हुई। मलोया थाना पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

ashwani

Advertising