मुख्यमंत्री बजट में बाकी 15.4 फीसदी चुनावी वायदे पूरे कर आराम कर लें : शिअद

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 10:08 PM (IST)

चंडीगढ  (अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से अपील की है कि लोगों से कल के बजट में बाकी 15.4 फीसदी चुनावी वायदों को पूरा करें और अच्छी तरह आराम कर लें। यह व्यंग करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए वायदों में से 84.6 फीसदी को पूरा कर लिया है। इस स्थिति में मुख्यमंत्री को अब प्रशांत किशोर को साथ लेकर बचे 15.4 फीसदी वायदे पूरे करने में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहिए क्योंकि यह तो उनके लिए बच्चों का खेल है। सीएम द्वारा ऐसा कहना असल में अपने मुंह मियां मि_ू के समान है।  

 


उन्होने कहा कि किसान आत्महत्या पीडित परिवारों को 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का वायदा पूरा करने का इंतजार है। इसके अलावा कांग्रेस सरकार को युवाओं को चार साल के बकाया के साथ 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता भी तुरंत वितरित करना चाहिए और हर घर में बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए जाने चाहिए। इसी तरह सभी लाभार्थियों को बकाया राशि के साथ साथ 2500 रुपए प्रतिमाह की बुढ़ापा पैंशन का वादा भी जारी किया जाना चाहिए।

 उन्होने कहा कि 51000 शगुन राशि का वायदा भी पूरा किया जाना चाहिए। ठेके पर रखे राज्य सरकार के कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए तथा 6वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर उन्हे लागू किया जाए। 


नेता ने कहा कि वंचित वर्गों के लिए चाय की पत्तियां और चीनी का वायदा भी 15.4 वायादों में से ही रहा जो अधूरा रह गया।

‘ऐसे ही बेघर लोगों के लिए घर का वादा भी पूरा नही किया गया। उन्होंने कहा कि चार सप्ताह में जो ड्रग्स का उन्मूलन किया जाना चाहिए था वह चार साल में भी नही हुआ। ‘ वास्तव में अब ड्रग्स की डिलीवरी घर-घर हो रही है। इस वायदे को भी पूरा किया जाना चाहिए। डॉ. चीमा ने कहा कि अकाली दल को उम्मीद है कि शेष बचे 15.4 फीसदी वायदों को कल बजट में पूरा किया जाएगा ताकि मुख्यमंत्री को उचित रूप से सम्मानित किया जा सके तथा उन्हे अपना कार्यकाल पूरा होने के एक साल पहले 100 फीसदी काम करने के बाद बहुत जरूरी आराम करने की सलाह दी जा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Taranjeet Singh

Recommended News

Related News