नयागांव में कोरोना पॉजीटिव महिला के संपर्क में आने पर 14 लोगों के सैंपल लिए

Wednesday, May 27, 2020 - 11:35 AM (IST)

नयागांव (मुनीष जोशी ): आदर्श नगर में उर्मिला नामक महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं एस.एम.ओ. कुलजीत कौर की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के संपर्क में आने वाले 4 लोगों के सैंपल लिए हैं। सैंपल लेने के लिए खरड़ अस्पताल. से स्वास्थ्य विभाग की ' टीम पहुंची। महिला किराए पर मकान में रहती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मकान मालिक, महिला की 7 वर्षीय बेटी और परिवार मेंबरों सहित सैंपल लिए हैं। टीम ने पहले ही सभी को होम आइसोलेट किया है।

 

विदेश से लौटे लोगों के भी लिए सैंपल
एस.एम.ओ. ने बताया कि इसी दौरान बैंककोग से एक परिवार नयागांव के यलो होटल में रुका है। दिन में एक दम्पतिऔर उनकी माता है। जो न्यू चंडीगढ़ के पास गांव बूथगढ़ के रहने वाले हैं। इनके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं और उनको 7 दिन के लिए होटल के कमरे में होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर गोवा से पहुंचे व्यक्ति जो नयागांव के चर्च मार्ग के पास रहता है। टीम ने उक्त व्यक्ति का भी सैंपल लिया है। व्यक्ति को 14 दिन के लिए होम आइसोलेट कर दिया है।

pooja verma

Advertising