ट्राईसिटी में 137 कोरोना पॉजीटिव, 2 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 12:08 AM (IST)

चंडीगढ़  (पाल) : ट्राईसिटी में सोमवार को 137 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है, वहीं 2 लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 65, मोहाली में 55 और पंचकूला में 17 नए केस मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत मोहाली और एक की मौत चंडीगढ़ में हुई है। चंडीगढ़ के 65 मरीजों में 35 पुरुष और 30 महिलाएं हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 19551 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1104 लोगों की टैस्टिंग हुई है।

 

अभी 95 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। वहीं 46 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए। अब एक्टिव केस 379 हैं। सैक्टर-37 से 86 साल के एक बुजुर्ग की मौत भी हुई है। मोहाली के चीमा अस्पताल में मरीज की मौत हुई है। मरीज को कोरोना के साथ ही लंग्स में भी परेशानी थी। साथ ही वह हाइपरटैंशन का भी मरीज था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News