13 साल की गर्भवती बच्ची PGI रैफर, आज होगा अबॉर्शन

Saturday, Sep 28, 2019 - 08:20 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : जी.एम.सी.एच.-32 में वीरवार को एडमिट की गई 13 साल की गर्भवती लड़की को देर रात पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। शुक्रवार को उसका अल्ट्रासाऊंड किया गया। उसे डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। 

लड़की के अबॉर्शन को लेकर पी.जी.आई. में 13 डॉक्टर्स की कमेटी भी बैठी, जो इस तरह के रेयर केसों की जांच करती है। कमेटी ने तय किया कि लड़की का अबॉर्शन किया जाएगा। वह 23 हफ्तों की गर्भवती है। पोस्को एक्ट के तहत अगर 24 हफ्तों की गर्भवती होने पर इस तरह के मामलों में कोर्ट के ऑर्डर की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके ऑर्डर पी.जी.आई. को मिले हुए है। शनिवार को लड़की का अबॉर्शन किया जाएगा।

Priyanka rana

Advertising