मकान बेचने के नाम पर महिला से ठगे 13 लाख

Friday, Feb 15, 2019 - 12:05 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): धनास में मकान बेचने वाले व्यक्ति ने महिला से 13 लाख रुपए लेकिन रजिस्ट्री करवाने से इन्कार कर दिया। बाद में महिला को पता चला कि जो मकान उसने खरीदा था, वह आरोपी रमेश कुमार ने किसी और को बेच दिया। महिला ने पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया। सारंगपुर थाना पुलिस ने मोनिका ठाकुर की शिकायत पर धनास निवासी रमेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। 

मोनिका ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मकान खरीदना था। इस दौरान उसकी मुलाकात रमेश कुमार से हुई। रमेश ने बताया कि वह अपना धनास स्थित मकान नंबर 144 बेचना चाहता है। महिला ने मकान देखा तो उसे पसंद आ गया। रमेश ने मकान के 20 लाख रुपए मांगे। महिला ने 5 सितम्बर, 2016 को 13 लाख रुपए बतौर बयाना रमेश को दे दिए और बाकी के सात लाख मकान की रजिस्ट्री करवाने के समय 8 मार्च, 2017 को देने की बात तय हुई। 

महिला ने आरोप लगाया कि समय आने पर उसने बकाया रुपए देकर मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए रमेश से संपर्क किया लेकिन उसने रजिस्ट्री करवाने से इन्कार कर दिया। इस दौरान पता चला कि रमेश ने उक्त मकान 16 सितम्बर, 2016 को सैक्टर-45 निवासी अनिल कुमार को बेच रखा है। महिला ने रमेश से मकान का कब्जा मांगा तो उसने मना कर दिया। 

bhavita joshi

Advertising