पहली बार 24 घंटे में कोरोना के 122 मरीज

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 10:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): शनिवार को शहर में 122 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मरीजों में 62 पुरुष और 60 महिलाएं हैं। इस साल में अभी तक यह सबसे बड़ी संख्या है। सबसे ज्यादा सैक्टर-38 में 11 और मनीमाजरा में 10 केस आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 22, 238 तक पहुंच गई है।

 

पिछले 24 घंटे में 2046 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 138 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। 34 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 675 हो गई है। राहत की बात है कि किसी कोरोना मरीज की मौत कन्फर्म नहीं हुई है। अभी तक शहर में 355 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को 76 लोगों में कोरोना पाया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News