रन फॉर मार्टयर्स में 1200 लोगो ने लिया भाग

Sunday, Oct 22, 2017 - 08:25 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): शहीदों के सम्मान के लिए बार्डर सिक्योरिटी फोर्स वैस्टर्न कमांड हैडक्वार्टर्स की ओर से रन फॉर मार्टयर्स का आयोजन रविवार को सुखना लेक पर किया गया। मैराथन में करीब 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल वी.पी. बदनौर मुख्यातिथि रूप में उपस्थित थे।

उन्होंने विजेताओं को खिताब देकर सम्मानित किया। इस दौरान पंजाब के डी.जी.जी. सुरेश अरोड़ा भी मौजूद थे। पुरुषों की कैटागिरी में रविंद्र कुमार तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें ईनाम के तौर पर 51 हजार रुपए व ट्रॉफी दी गई। वरिंद्र सिंह व मुकेश रावत ने दूसरा स्थान हासिल किए और उन्हें 21-21 हजार का पुरस्कार दिया गया।

 सुमित, सुखजिंद्र सिंह व हरजोधवीर सिंह ने तीसरा स्थान पाया और उन्हें बतौर ईनाम 11-11 हजार रुपए की राशि दी गई। महिला कैटागिरी में सीमा देवी ने पहला स्थान हासिल किया जिन्हें 51 हजार रुपए व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रभजोत कौर व एन.रवि ने दूसरा स्थान पाया और उन्हें 21-21 हजार रुपए बतौर पुरस्कार दिए गए।

 

Advertising