‘धुंध के कारण 11 फ्लाइट लेट’

Saturday, Feb 13, 2021 - 12:25 AM (IST)

चंडीगढ़,(लल्लन): धुंध की वजह से फ्लाइट्स शैड्यूल बिगड़ गया। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रिंस ने बताया कि धुंध की वजह से चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर 11 फ्लाइट्स की लैंडिंग देरी से हुई। इस वजह से इन फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सुबह 6 बजे मुंबई से आने वाली गोएयर की फ्लाइट सुबह 10:17 बजे चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इस कारण यह फ्लाइट चंडीगढ़ से 10.50 बजे रवाना हुई।

 

यह अपने निधाॢरत समय से 4 घंटे लेट रही। बेंगलुरु से सुबह 6.15 बजे आने वाली फ्लाइट सुबह 10:30 बजे लैंड हुई। वहीं मुंबई से सुबह साढ़े छह बजे आने वाली फ्लाइट सुबह 10.13 बजे गई। इसी तरह सुबह साढ़े 11 बजे तक आने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स अपने तय समय से लेट लैंड हुई, जिस वजह से इन फ्लाइट्स की उड़ान में 2 से 3 घंटे देरी हुई। 


सुबह-शाम छाई धुंध, विजिबिलिटी 50 मीटर
शुक्रवार को मौसम में कुछ ठंडक रही। पिछले कुछ दिन से लगातार धूप निकल रही है जिसकी वजह से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है लेकिन वीरवार रात को मौसम में ठंडक महसूस की गई। देर रात बादल छाए रहे जिसकी वजह से धुंध भी थी। शुक्रवार सुबह शहर की विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र की मानें तो शनिवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसी बीच शहर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री कम होकर 11.6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है।

ashwani

Advertising