मामा की हवस का शिकार हुई मासूम लड़की ने बच्ची को दिया जन्म, पीड़िता के पिता ने लिया यह बड़ा फैसला

Thursday, Aug 17, 2017 - 12:32 PM (IST)

चंडीगढ़ : 10 साल की मासूम गर्भवती बच्ची ने आज जी.एम.सी.एच.-32 में वीरवार सुबह करीब 10.30 बजे एक बच्ची को जन्म दिया| डॉक्टरों के मुताबिक सवेरे 9 बजे मासूम बच्ची का सिजेरियन किया गया| 

 

बता दें कि यह बच्ची मामा की हवस की शिकार हुई थी इस बच्ची की डिलीवरी के लिए पहले से ही जी.एम.सी.एच.-32 और पी.जी.आई. के डॉक्टरों ने पूरी तैयारी कर ली थी| पिछले कई दिनों से मासूम अस्पताल में भर्ती थी| जिसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया था| बताया जा रहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों सकुशल है।

 

पिता ने गोद देने की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की :

मालूम हो कि नवजात शिशु के जन्म से पहले ही पीड़िता के पिता ने ये फैसला कर लिया था कि बच्चे के जन्म होने के बाद वह उसे अपने पास नहीं रखेंगे| बच्चे को गोद दे देंगे|

 

इसी के चलते अब पीड़िता के पिता ने मेडिकल कॉलेज को पत्र लिखकर बच्चे के गोद देने की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है। पत्र में यह भी लिखा है कि वह बच्चे को स्वीकार नहीं करना चाहता है, क्योंकि उसे अपनी बेटी के भविष्य की चिंता है।

Advertising