ट्राईसिटी में पंचकूला ने मारी बाज़ी तो वहीं चंडीगढ़ पिछड़ा

Sunday, May 29, 2016 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़, (आशीष) : सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर से लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। ट्राईसिटी में इस बार पंचकूला 99.85 फीसदी परिणाम के साथ अव्वल रहा है। चंडीगढ़ मोहाली से दो अंक पीछे रहा। मोहाली का परिणाम 97.15 तथा चंडीगढ़ का 95.99 फीसदी रहा। बोर्ड के नतीजों में पंचकूला की सभी छात्राओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। पंचकूला के मुकाबले चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों के परिणाम खास होते-होते चूक गए। चंडीगढ़ में 17172 विद्यार्थियों में से 16483 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। लड़कियों का परिणाम 96.41 और लड़कों का 95.64 फीसदी रहा है। मोहाली में 3007 विद्यार्थियों में से 2920 पास हुए।
 
तकनीकी खराबी ने रोक सेंट कबीर का रिजल्ट :
सैक्टर-26 के सेंट कबीर स्कूल के 113 बच्चों का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ। स्कूल प्रबंधन के अनुसार टैक्नीकल कार्य के चलते परिणाम में देरी का कारण बताया गया है। स्कूल में लगाए नोटिस बोर्ड पर 30 मई को परिणाम घोषित होने की बात कही गई है।
Advertising