दो दिन में बिके 1000 टू व्हीलर, रजिस्ट्रेशन के लिए RLA में उमड़ी भीड़
Saturday, Apr 01, 2017 - 12:47 PM (IST)
चंडीगढ़(रोहिला) : सुप्रीम कोर्ट द्वारा बी.एस.-3 वाहनों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी दिए गए आदेशों के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियों को करोड़ों का नुक्सान झेलना पड़ा है। वहीं इन कंपयिनों द्वारा अपना स्टॉक निकालने के लिए दो पहिया वाहनों पर भारी छूट दी घई थी। इसमें बीएस थ्री टू-व्हीलर्स की कीमत में पांच से लेकर 22 हजार तक की छूट शामिल थी। इस कारण लोगों में वाहन खरीदने के लिए मारामारी देकने को मिली। हालांकि वीरवार को ही सभी एजैंसियों में स्टॉक खत्म हो चुका था। लेकिन शुक्रवार को भी लोग वाहन खरीदने के लिए एजैंसी पहुंचे।
दो दिन में 1000 वाहन बिके :
शहर में वीरवार व शुक्रवार को करीब एक हजार वाहन बिके। इनमें 200 एक्टिवा व मोटरसाइकिल शामिल हैं। काफी मात्रा में ग्राहकों की भीड़ सैक्टर-43 स्थित प्लैटिनम होंडा कम्पनी के शो-रूम में देखी गई। बम्पर स्टॉक के बावजूद भी शोरूम में कोई वाहन नहीं बच सका।
तीन दिन में 2000 रजिस्ट्रेशन :
पिछले दो दिन से वाहनों की बिक्री के साथ आर.एल.ए में भी वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान 3 दिन में करीब 2000 हजार वाहनों की रजिस्ट्रेशन हुई। रजिस्ट्रेशन के लिए दोपहर एक बजे तक ही टोकन दिए गए और दोपहर तीन बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चली।
किस दिन कितने और कहां हुए रजिस्ट्रेशन
दिन सैक्टर-17 सैक्टर-42
शुक्रवार - 461 90
वीरवार - 463 100
बुधवार - 450 100