10 वर्षीय बच्ची से दुराचार मामला, ट्रायल के दूसरे दिन अदालत में 2 डाक्टरों के दर्ज हुए बयान

Friday, Oct 13, 2017 - 09:38 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): दस वर्षीय बच्ची से दुराचार मामले में दूसरे आरोपी के खिलाफ शुरू हुए ट्रायल के दूसरे अदालत में डी.एन.ए. एक्सपर्ट डॉ. प्रियंका ने अदालत में बयान दर्ज कराए।

 डॉ. प्रियंका ने ही डी.एन.ए. सैंपल की जांच की थी और इसकी रिपोर्ट बनाई थी। इसके अलावा सैक्टर-16 सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हरमीत सोढ़ी के भी बयान हुए।

डॉ. सोढ़ी ने ही दूसरे आरोपी के डी.एन.ए. के लिए ब्लड सैंपल लिए थे। केस की अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को जी.एम.सी.एच.-32 के डॉक्टरों के बयान होंगे।

Advertising