very soon! अब शहर के दस जगहों पर मिलेगा 10 रुपए में खाना

Monday, Feb 13, 2017 - 01:10 PM (IST)

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री की अन्नपूर्णा अक्षय पात्र योजना के तहत चंडीगढ़ में जरूरतमंद लोगों के लिए 10 रुपए में खाना दिया जा रहा है। खाना पहुंचाने के लिए पांच गाडिय़ां हैं जो पांच एरिया में रोज खाना सप्लाई करती हैं। जिनमें सब्जी मंडी सैक्टर-26, बापूधाम, लेबर चौक धनास, लेबर कॉलोनी नंबर-4 और लेबर चौक मनीमाजरा शामिल हैं। 

अब शहर के दस जगह पर मिलेगा 10 रुपए में खाना...
प्रशासन की इस योजना को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जिसके चलते 10 रुपए में खाने की डिमांड ज्यादा हो रही है। इश बढ़ती डिमांड के बाद प्रशासन अब 5 की बजाए 10 जगहों पर खाना पहुंचाएगा पहुंचाने की योजना बना रहा है। इस संबंध में प्रशासन ने प्लानिंग शुरू कर दी है। लेकिन अन्य पांच जगह अभी तय नहीं की गई है जहां 10 रुपए में खाना पहुंचाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो जल्द ही यह नई लोकेशन भी फाइनल कर दी जाएंगी।

एक हजार लोगों को मिलता है खाना...
इस योजना के तहत शहर के 10000 से अधिक लोगों तक खाना पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी रेडक्रॉस सोसायटी लगभग 1000 लोगों के लिए खाना बना रही थी लेकिन अब खाने की डिमांड 2000 से भी अधिक हो चुकी है। लेकिन किचन में अभी मशीनें कम होने के कारण ज्यादा लोगों के लिए खाना नहीं बन पा रहा है। 

Advertising