गांधी स्मारक भवन पर लगा 10 किलोवाट का सोलर प्लांट

Saturday, Feb 23, 2019 - 11:14 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन): सैक्टर-16 स्थित गांधी स्मारक भवन पर लगाए गए सोलर पॉवर प्लांट का सांसद किरण खेर ने शुक्रवार का उद्घाटन किया। स्मारक की छत पर 10 किलोवॉट का पावर प्लांट इंस्टाल किया गया है। सांसद निधि के तहत 4.66 लाख रुपए में यह प्लांट लगाया गया है। चंडीगढ़ री-न्यूअल एनर्जी साइंस एंड टैक्नोलॉजी प्रोमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) ने इसे लगाया है। साल में यह 13 हजार इलैक्ट्रिसिटी यूनिट जैनरेट करेगा। 

यह गांधी स्मारक भवन के 40 प्रतिशत एनर्जी खर्च के बराबर होगा। कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर सांसद किरण खेर ने कहा कि ग्रीन एनर्जी की तरफ बढऩा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है। वह हमेशा पर्यावरण संरक्षण की पैरवी करते रहे। क्रेस्ट के सी.ई.ओ. देबेंद्र दलाई ने कहा कि उनका लगातार प्रयास शहर को मॉडल सोलर सिटी बनाने का है। इस मौके पर एरिया पार्षद रविकांत शर्मा, गांधी स्मारक ट्रस्ट के चेयरमैन के.के. शारदा, क्रेस्ट प्रोजैक्ट डायरैक्टर रविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

bhavita joshi

Advertising