अब पी.यू. में 10 फीसदी बढ़ेगी ट्यूशन फीस

Monday, Apr 30, 2018 - 03:29 PM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी कोर्सों में सैशन 2018-19 में ट्यूशन फीस में 10 फीसदी तक फीसों में बढ़ोतरी होगी। मैंटेनेंस एवं अन्य चार्जेस भी 10 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। हालांकि सैकेंड ईयर के स्टूडैंट्स के लिए विभिन्न कोर्सों में पांच फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। मेंटेन और यूजर चार्जेस 10 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। यह सभी फीस चार्जेस सभी पी.यू. के रीजनल सैंटर में भी मान्य होंगे। बता दें कि पी.यू. के  संस्कृत विभाग के नए डी.यू.आई. प्रो. शंकर झा को नियुक्त कर दिया गया है। 

 

डीन कॉलेज डिवल्पमेंट काउंसिल (डी.सी.डी.सी.) का कार्यभार कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन तब तक संभालते रहेंगे, जब तक नए डी.सी.डी.सी. की नियुक्ति नहीं हो जाती है। नए डी.सी.डी.सी. की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में प्रो. नवदीप गोयल, अशोक गोयल व डा. सुभाष शर्मा सदस्य हैं। यह सदस्य 15 मई तक  इस पद को भरने के लिए विज्ञापन निकालेंगे।

 

स्पैशल सीनेट में प्रो. कोमल की सर्विस हो सकती खत्म
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के  प्रो. कोमल सिंह पर विभाग के 17 स्टूडैंट्स द्वारा लगाए सैक्सुअल हरासमैंट मामला प्रो. कोमल सिंह के मुद्दे पर 27 मई को स्पैशल सीनेट की मीटिंग होगी। बैठक में पी.यू. कैश द्वारा दी गई रिपोर्ट पर चर्चा होगी। बैठक में प्रो. कोमल की सर्विस खत्म की जा सकती है। पी.यू. कैश में हुई जांच में साफ कहा जा चुका है प्रो. कोमल के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। 

 

बता दें कि प्रो. कोमल के  खिलाफ 2014 में एक लड़की द्वारा भी  सैक्सुअल हरासमैंट के आरोप लगाए जा चुके हैं। पुलिस में शिकायत दी जा चुकी है। हालांकि पिछली सीनेट में उन्हें सर्विस से रिमूव करने के लिए वोटिंग भी करवाई गई थी। दो वोट गिरने से उनकी सर्विस रिमूव नहीं की गई, लेकिन प्रो. कोमल पर स्टूडैंट्स द्वारा लगाए जा रहे लगातार सैक्सुअल हरासमैंट के आरोपों के बाद पी.यू सिंडीकेट व सीनेट इस मुद्दे पर आरोप लग चुके हैं। 

 

पांच साल में होगा इंटीग्रेटिड बी.ई. और एम.बी.ए. 
यू.आई.ई.टी. विभाग में चल रहा इंटीग्रेटिड बी.ई. (कैमिकल)-एम.बी.ए. कोर्स सैशन 2018-19 से साढ़े पांच साल के बजाए पांच साल में हो सकेगा। सैशन 2018-19 से स्पोट्र्स फीस और स्पोट्र्स डिवल्पमैंट फीस में 10 फीसदी तक बढ़ीतोरी होगी।

 

जोसन की बेटी की डिग्री की होगी जांच
सी.एम.जे. मेघालय यूनिवर्सिटी की डिग्री की वैध है या नहीं। बी.सी. जोसन की बेटी की डिग्री की वैधता जांचने के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी में सीनेटर प्रभजीत, सीनेटर अशोक गोयल व कंट्रोलर प्रो. परविंदर सिंह सदस्य बनाए गए हैं। यह सदस्य मेघालय जाकर  सी.एम.जे. मेघालय डिग्री की वैधता की जांच करेंगे। कमेटी जांच करेगी कि बी.सी. जोसन की बेटी ने यहां जो डिग्री हासिल की है वह वह वैध है या नहीं।

 

डी.एस.डब्ल्यू. का कार्यकाल 
डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. एमयुनल नाहर और डी.एस.डब्ल्यू. (वूमैन) प्रो. नीना कपलाश का कार्यकाल 31 अगस्त 2018 तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि डी.एस.डब्ल्यू. का कार्यकाल आगामी 31 मई को खत्म होने वाला है। वहीं फिजीक्स विभाग के  प्रो. रंजन कुमार को एसोसिएट डीन स्टूडैंट्स वैफेयर भी आगामी 31 अगस्त तक  नियुक्त कर दिया गया है। 

 

वहीं इंगिलश विभाग की चेयरपर्सन प्रो. दीप्ती गुप्ता डीन इंटरनैशनल स्टूडैंट्स नवंबर 2018 तक बनी रहेंगी। वहीं सिंडीकेट में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद 2 अनुपात 75 से ओपन सिलेक्शन और सिनयोरिटी कम मैरिट से भरने पर मुहर लगवा दी। हालांकि  वी.सी. प्रो. ग्रोवर ने इस पर अपना डिसेंट दिया। उन्होंने कहा कि यह 50 अनुपात 50पर होना चाहिए।

Punjab Kesari

Advertising