महिला के खाते से निकलवाए 1 लाख 44 हजार रुपए

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 03:09 PM (IST)

पंचकूला, (चंदन): सैक्टर-15 निवासी महिला को फोन नंबर बदलने का झांसा देकर खाते से 1 लाख 44 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। सैक्टर-14 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सैक्टर-15 निवासी निर्मल कौशल का बैंक खाता इंडसइंड बैंक में है। उन्होंने बैंक दिए गए मोबाइल नंबर को बदले जाने की शिकायत दी थी। 


13 नवम्बर को उन्हें किसी अंजान मोबाइल नंबर से कॉल आई और उसने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताते हुए महिला से उसकी शिकायत बारे में पूरी जानकारी ली। शिकायत सुनने के बाद महिला ने पीड़िता को सीनियर अधिकारी से बात करवाने की बात कही। कुछ मिनटों बाद महिला को किसी दूसरे अंजान नंबर से दूसरे व्यक्ति ने फोन किया और खुद को मैनेजर बताते हुए महिला से दोबारा शिकायत के बारे में पूरी जानकारी ली। 


उसके बाद आरोपी ने महिला को एप डाऊनलोड करने को कहा और उसके बाद उसमें बैंक खाता व ए.टी.एम. से संबंधित जानकारी भरने को कहा। महिला ने आरोपियों को मोबाइल पर आया ओ.टी.पी. भी बता दिया और  पहले 99 हजार और दूसरे बार में 45 हजार रुपए खाते से निकल गए। जिसके बाद महिला ने पहले तो आरोपियों को फोन करने की कोशिश लेकिन उनका फोन बंद था। उसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी और अपना बैंक खाता और ए.टी.एम. ब्लॉक करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Chandan Mishr

Recommended News

Related News