शनिवार रात भारी बारिश के बाद दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री हुआ कम

Sunday, Jan 23, 2022 - 12:42 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल): शनिवार को एक बार फिर वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव होने से सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। शुक्रवार को धूप निकलने से दिन के पारे में 5 डिग्री का इजाफा हुआ था। वहीं, अब शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिर गया, जो 16 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 

 


वहीं, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री की गिरावट के साथ 9.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी शहर में वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव है। रविवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। वैस्टर्न डिस्टर्बैंस की प्री-एक्टिविटी से तापमान में इजाफा होता था, लेकिन अब तापमान में गिरावट दर्ज होगी। रविवार को बारिश होती है तो आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। शनिवार को शाम 5.30 बजे तक शहर में 1.3 एमएम बारिश दर्ज हुई। जबकि जनवरी के महीने में अभी तक कुल 120 एमएम बारिश हो चुकी है।

 


रविवार सुबह और शाम छा सकता है कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है बारिश की सम्भावना बनी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 15    और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। सोमवार को भी बादल छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 13  और न्यूनतम तापमान 10  डिग्री रह सकता है। बूंदाबांदी होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। लेकिन इनका ज्यादा असर पहाड़ों पर पडऩे की संभावना है। मैदानों में बादल छा सकते हैं । सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। 

Ajay Chandigarh

Advertising