भारत में लांच किया YouTube Go, स्लो इंटरनैट में भी सेव होंगे वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2017 - 04:45 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपने नए एप्प 'यू-ट्यूब गो' को भारत में उलपब्ध कराने का फैसला किया है। इस एप्प में उपयोक्ता खराब इंटरनैट कवरेज में भी यू-ट्यूब वीडियो देख सकेंगे। कंपनी ने यू-ट्यूब गो का बीटा संस्करण पिछले साल सितंबर में पेश किया था। इसका व्यापक इस्तेमाल वाला रूप अगले साल आएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यू-ट्यूब गो का बीटा संस्करण अब भारत में भी उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड किया जा सकता है। इसके अनुसार भारत से मिले सुझाव व राय के आधार पर ही उसने यू-ट्यूब-गो को डिजाइन किया है और बनाया है। इसमें वीडियो शेयर करने की सुविधा भी होगी।

इस एप्प में 4 चीजों पर खास ध्यान दिया गया है
- पहला, इस एप्प को ऑफलाइन ऑप्टिमाइजेशन किया गया है ।
- दूसरा, इसके सर्च को इंप्रूव किया गया है।
- तीसरा, इसमें वीडियो शेयरिंग पर ध्यान दिया गया है। 
- चौथा, इंटरनैट यूसेज को कम किया गया है।
-यूट्यूब के प्रोडक्ट मैनेजमेंट वाइस प्रेसिडेंट जोहाना राइट ने कहा, 'YouTube Go भारतीय मोबाइल यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह डेटा कम यूज करेगा और कनेक्टिविटी भी फास्ट होगी।'

यूजर इंटरफेस काफी आसान 
इस एप्प का यूजर इंटरफेस काफी सिंपल है और इसमें 10 डिफॉल्ट वीडियो दिखते हैं। नीचे सर्च बार दिया गया है जहां से आप वीडियो सर्च कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह iOS के लिए कब उपलब्ध होगा।

स्लो इंटरनैट में भी सेव होंगे वीडियो 
गूगल ने कहा है कि इस एप्प के जरिए स्लो इंटरनैट कनैक्शन में भी जनता आराम से वीडियो सेव कर सकती है। फिलहाल बीटा वर्जन का यह एप्प 5 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है लेकिन आने वाले दिनों में 10 लैंग्वेज मिलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News