Yes Bank के को-फाउंडर राणा कपूर की दिल्ली की प्रॉपर्टी इंडियाबुल्स ने 114 करोड़ रुपए में नीलाम की

Tuesday, Mar 16, 2021 - 05:57 PM (IST)

नई दिल्लीः यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर की दिल्ली की प्रॉपर्टी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने 240 करोड़ रुपए में नीलाम कर दिया है। कंपनी ने ब्लिस विला (Bliss Villa) के लिए लोन दिया था जिसके गारंटर राणा कपूर थे। कंपनी को लोन वापस ना मिलने के कारण इस प्रॉपर्टी को नीलाम कर दिया गया। यह प्रॉपर्टी दिल्ली के कौटिल्या मार्क पर है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने बताया कि कंपनी ने इसे दिल्ली के रियल एस्टेट डेवलपर्स को 114 करोड़ रुपए में बेच दिया है।

सूत्रों के अनुसार, "इंडियाबुल्स ने इस साल जनवरी में इस प्रॉपर्टी पर अधिकार कर लिया था। कंपनी 83.43 करोड़ रुपए, 69.88 करोड़ रुपए और 86.56 करोड़ रुपए के तीन लोन पर डिफॉल्ट कर चुकी है। इसके बाद इंडिया बुल्स ने इसे 114.32 करोड़ रुपए में बेच दिया।" यह प्रॉपर्टी 1235 स्कवायर यार्ड में बना हुआ है। इसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो फ्लोर हैं।

मनीलॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रहे एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने राणा कपूर की 792 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है। इसमें साउथ मुंबई के कई अपार्टमेंट और इंडिपेंडेंट रेजिडेंशियल बिल्डिंग हैं। हालांकि इस मामले में इंडियाबुल्स हाउसिंग ने अखबार को कोई जवाब नहीं दिया है। राणा कपूर की बेटी राधा ने भी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

राणा कपूर को पिछले साल मार्च में ED ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह नवी मुंबई के तलोजा जेल में हैं। ED मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राणा कपूर, उनकी पत्नी और तीन बेटियों की जांच कर रही है। ED के मुताबिक, कपूर जब यस बैंक चला रहे थे तब उन्होंने गलत तरीके से लोन बांटकर 4300 करोड़ रुपए के बेनेफिट्स हासिल किए थे।
 

jyoti choudhary

Advertising