WEF Summit: 3000 से ज्यादा बिजनेस लीडर तय करेंगे ग्लोबल बिजनेस की दिशा

Tuesday, Jan 17, 2017 - 02:02 PM (IST)

दावोस: रिस्पॉन्सिव एंड रिस्पॉन्सिबल लीडरशिप के एजैंडे के साथ स्विट्जरलैंड के दावोस में 5 दिवसीय वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यू.ई.एफ.) की शुरूआत आज हो रही है। इसमें दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों के 3000 बिजनेस डैलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। इस बार एनर्जी, इनोवेशन, डिजीटल इकोनॉमी, बड़े कारोबारों का भविष्य सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। यह फोरम की 47वीं वार्षिक बैठक होगी। इसमें भारत के तकरीबन 100 सी.ई.ओ. और बिजनेस लीडर हिस्सा लेंगे। दुनिया के अमीर और ताकतवर लोगों की मौजूदगी में 5 दिनों की समिट के दौरान विभिन्न मुद्दों पर कुल 400 सैशन्स होंगे। उम्मीद है कि भारत की नोटबंदी पर भी यहां चर्चा होगी।

भारत की ओर से ये लोग होंगे शामिल
बैठक में भारत की ओर से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नीति आयोग के अरविंद पनगढिय़ा, आंध्र प्रदेश के सी.एम. चंद्रबाबू नायडू और टाटा ग्रुप के नए चीफ एन. चंद्रशेखरन शामिल होंगे। भारत का पूरा जोर ई.एफ.टी.ए. (यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन) के तहत फ्री ट्रेड एग्रीमैंट्स को नतीजे तक पहुंचाने पर होगा। बिजनेस लीडर्स में बजाज ग्रुप के राहुल बजाज, उनके बेटे संजीव, विप्रो के अजीम प्रेमजी, उनके बेटे रिशाद, रिलायंस के मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और बेटा आकाश, गोदरेज इंडस्ट्रीज के नादिर गोदरेज, टैक महिंद्रा के सी.पी. गुरनानी, भारती के सुनील मित्तल, अशोक लेलैंड के धीरज हिंदुजा, अडानी ग्रुप के प्रणव अडानी और हीरो के पवन मुंजाल शिरकत करेंगे।

 

Advertising