World Bank ने भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 8.3% पर बरकरार, चीन का घटाया

Wednesday, Jan 12, 2022 - 12:46 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः विश्व बैंक ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 8.3 फीसदी पर बरकरार रखा है लेकिन वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2022 के लिए चीन के जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को 8.5 फीसदी से घटाकर 8 फीसदी कर दिया। विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत के अपने अनुमान को बढ़ाकर क्रमश: 8.7 फीसदी और 6.8 फीसदी कर दिया है।

वॉशिंगटन मुख्यालय वाले वर्ल्ड बैंक ने मंगलवार को जारी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्टस रिपोर्ट में यह अनुमान जताया। वर्ल्ड बैंक ने भारत के अलावा अमेरिका, यूरोपीय यूनियन, चीन और जापान सहित दुनिया की लगभग सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को लेकर अनुमान जारी किया और चेतावनी दी कि उच्च ऋण स्तर, आय की बढ़ती असमानता और नए कोविड -19 वेरिएंट के चलते विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सुधार को खतरा बन सकता है अथवा ग्रोथ सुस्त हो सककी है।

2022 में गिरेगी वैश्विक ग्रोथ
विश्व बैंक ने बताया कि साल 2021 में ग्लोबल ग्रोथ रेट 5.5 फीसदी रही। हालांकि 2022 में इसमें ‘स्पष्ट’ गिरावट के संकेत है और यह 4.1 फीसदी रह सकती है। वहीं, 2023 में यह और घटकर 3.2 फीसदी पर आ सकती है। वर्ल्ड बैंक ने इसके पीछे पेंट-अप डिमांड के धीमा पड़ने और सरकारों की तरफ से महामारी में बड़े पैमाने पर जारी किए वित्तीय उपायों के असर के कम पड़ने को वजह बताया।

चीन के लिए बुरी खबर
चीन की बात करें तो, वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2022 के लिए चीन के जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान को 8.5 फीसदी से घटाकर 8 फीसदी कर दिया। साथ ही वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 में वर्ल्ड बैंक ने चीन की आर्थिक विकास दर में और धीमी पड़ने और इसके क्रमश: 5.1 फीसदी और 5.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
 

jyoti choudhary

Advertising