वर्ल्ड बैंक ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया, कहा- ग्लोबल इकॉनमी ''फिर से खतरे में''

Wednesday, Jun 08, 2022 - 11:30 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः विश्व बैंक ने वर्तमान वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7.5 फीसदी कर दिया है। वर्ल्ड बैंक ने अपने पिछले अनुमान में 1.2 फीसदी की कटौती की है। इससे पहले इसी संस्था ने भारत की ग्रोथ का अनुमान 8.7 फीसदी लगाया था। वर्तमान में बढ़ती महंगाई, सप्लाई चेन में आ रही बाधाएं और भू-राजनीतिक तनावों के चलते ये कटौती की गई है।

वर्ल्ड बैंक को लगता है कि वित्त वर्ष 2024 में भी भारत की ग्रोथ 7.1 फीसदी की दर से हो सकती है। हालांकि यह बैंक के पिछले अनुमान 6.8 फीसदी से 30 बेसिस पॉइन्ट्स अधिक है। वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

दुनियाभर की इकॉनमी “फिर से खतरे में”
हालांकि विश्व बैंक ने केवल भारत को लेकर ही अपने नजरिए में बदलाव नहीं किया है। उसने कहा है कि इस समय पूरी दुनिया की इकॉनमी “फिर से खतरे में है।” विश्व बैंक ने कहा है, “कोविड-19 महामारी के बाद हुए नुकसान के बाद, रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण ने ग्लोबल इकॉनमी के धीमी गति (स्लोडाउन) को और भी धीमा कर दिया, अब जिस समय में यह प्रवेश कर रही है वह अवधि कमजोर विकास और ऊंची मुद्रास्फीति के चलते लम्बी हो सकती है।”

विश्व बैंक ने आगे कहा है, “अगर वैश्विक मंदी को टाल भी दिया जाता है, तो मुद्रास्फीति का दर्द कई वर्षों तक बना रह सकती है, जब तक कि प्रमुख आपूर्ति में तेज गति फिर से सेट नहीं होती… कम और मध्यम इनकम वाली अर्थव्यस्थाएं को कई वर्षों के ऊपरी-औसत मुद्रास्फीति और निचली-औसत ग्रोथ के चलते संभावित अस्थिर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।”
 

jyoti choudhary

Advertising