19 मार्च तक निबटा लें जरूरी काम, होली में इतने दिनों तक बंद रहेगा बैंक

Monday, Mar 18, 2019 - 11:28 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आपने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उसे 19 मार्च तक निपटा लें, नहीं तो 24 मार्च तक आपको इंतजार करना पड़ सकता है। 20 से 24 मार्च तक बैंक बंद रह सकते हैं। आपको बता दें कि बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं। पूरे देश में बैंक सिर्फ राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन ही बंद रहते हैं। आइए जानते हैं होली पर किस दिन किस राज्य में बैंक हॉलिडे रहने वाला है।

20-21 को होली की छुट्टी रहेगी
20 मार्च (बुधवार) को होलिका दहन के कारण देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में छुट्टी रहेगी। 21 मार्च गुरुवार के दिन अधिकतर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दिन रंग खेला जाता है।

22 मार्च शुक्रवार को बिहार डे है, इस कारण बिहार में इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। 23 मार्च को चौथा शनिवार और 24 मार्च को रविवार है। इसलिए 21 से लेकर 24 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे।

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-
https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx 
 

jyoti choudhary

Advertising