किसानों की आय दोगुनी करने पर काफी काम हुआ: शेखावत

Friday, Sep 08, 2017 - 03:48 PM (IST)

जयपुर: केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार जयपुर पहुंचे शेखावत ने आज कहा कि किसानों की लागत कम हो और उपज का मूल्य अधिक मिले इसके लिए तीन साल में काफी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुनी करने के निर्णय पर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इधर अधिकारिक सूत्रों के अनुसार शेखावत ने मुख्यमंत्री वसुंरा राजे से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में सम्मिलित होने के बाद शेखावत की मुख्यमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी। 

Advertising