महिला संचालित स्टार्टअप को रकम जुटाने में हो रही परेशानी, 6 हजार कंपनियां नहीं कर पाईं फंडरेजिंग

Saturday, Mar 09, 2024 - 11:52 AM (IST)

नई दिल्लीः भारत में महिला संस्थापकों वाली 8 हजार से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियां हैं। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों ने अब तक कुल मिलाकर करीब 23 अरब डॉलर की रकम जुटाई है।

ट्रैक्शन की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा करीब 6 हजार कंपनियां ऐसी हैं जिसने कोई रकम नहीं जुटाई है। उनमें से 590 कंपनियों का राजस्व 30 हजार डॉलर से अधिक है।

भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग में महिला उद्यमियों की हिस्सेदारी फिलहाल 18 फीसदी से अधिक है और रकम जुटाने वाली कंपनियों हिस्सेदारी 14 फीसदी से ज्यादा है। इसके बावजूद देश में महिलाओं के नेतृत्व वाली स्टार्टअप कंपनियों द्वारा जुटाई गई फंडिंग की हिस्सेदारी बीते एक दशक में बढ़ी है, जो साल 2020 से 2022 तक भारत में कुल स्टार्टअप फंडिंग का 15 फीसदी से अधिक है।
 

jyoti choudhary

Advertising