Wipro को मिला अबतक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Monday, Sep 03, 2018 - 11:09 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक विप्रो को अपने इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी विप्रो को एलाइट साल्युशंस एलएलसी से डेढ़ अरब डॉलर से अधिक का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

विप्रो ने रविवार को एक बयान में कहा कि 10 साल के लिए किए गए इस सौदे के तहत वह अमेरिका के इलिनॉइस की एलाइट सॉल्यूशंस को एक व्यापक समाधान और सेवाएं देगी। एलाइट प्रौद्योगिकी आधारित स्वास्थ्य, संपत्ति, मानव संसाधन और वित्तीय समाधान उपलब्ध कराती है। विप्रो ने बताया, ‘‘इससे 10 साल की अवधि में विप्रो को 1.5 से 1.6 अरब डॉलर की आय होगी।’’ यह विप्रो को मिला अब तक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है।     

Supreet Kaur

Advertising