फरवरी में बढ़ी थोक महंगाई दर, 12.96% से बढ़कर 13.11% पर पहुंची

Monday, Mar 14, 2022 - 12:41 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः फरवरी महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 13.11 फीसदी पर पहुंच गई जो जनवरी महीने में 12.96 फीसदी थी। फरवरी 2021 में थोक महंगाई दर महज 4.83 फीसदी थी। बढ़ती महंगाई सरकार, इकोनॉमी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। अगले महीने रिजर्व बैंक मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक होने वाली है। उससे पहले 16 मार्च को अमेरिकी फेडरल रिजर्व इंट्रेस्ट रेट को लेकर बड़ा फैसला कर सकता है। महंगाई में तेजी से रिजर्व बैंक पर पॉलिसी में बदलाव का दबाव बढ़ेगा।

जनवरी महीने में थोक महंगाई दर 12.96 फीसदी थी और दिसंबर 2021 में यह 13.56 फीसदी थी। नवंबर में यह महंगाई 14.23 फीसदी थी। यह लगातार 11वां महीना है जब थोक महंगाई दर डबल डिजिट में रही है।

खुदरा महंगाई दर का हाल
जनवरी महीने में खुदरा महंगाई दर 6.01 फीसदी रही थी जो रिजर्व बैंक के छह फीसदी के अपर लिमिट के पार थी। यह सात महीने का उच्चतम स्तर था। दिसंबर में खुदरा महंगाई 5.59 फीसदी रही थी। यह पांच महीने का उच्चतम स्तर था। नवंबर में खुदरा महंगाई 4.91 फीसदी, अक्टूबर में 4.48 फीसदी रही थी। एक साल पहले दिसंबर 2020 में खुदरा महंगाई दर 4.59 फीसदी रही थी।
 

jyoti choudhary

Advertising