वेलस्पन के MD ने मुंबई में खरीदा 150 करोड़ रुपए का फ्लैट

Thursday, Oct 25, 2018 - 04:22 PM (IST)

मुंबईः वेलस्पन इंडिया के प्रबंध निदेशक राजेश मांडवेवाला ने मध्य मुंबई में समुद्र किनारे 150 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। उन्होंने वाधवा समूह की आवासीय परियोजना में 127 करोड़ रुपए में तीन मंजिला फ्लैट खरीदा है। स्टाम्प शुल्क और जीएसटी के बाद यह सौदा 150 करोड़ रुपए का पड़ेगा।

150 करोड़ रुपए में खरीदा फ्लैट
जानकारी के मुताबिक यह रिहायशी परियोजना मुंबई के प्रभादेवी क्षेत्र में है। वाधवा समूह और हबटाउन इसे मिलकर बना रहे हैं। फ्लैट के करार का मूल्य 127 करोड़ रुपए है जबकि स्टाम्प शुल्क और जीएसटी लगने के बाद सौदे का मूल्य 150 करोड़ रुपए हो जाएगा। मांडवेवाला ने 45, 46 और 47 फ्लोर खरीदा है और उन्हें 2023 तक कब्जा मिलेगा। यह परियोजना हिंदुस्तान मिल की जमीन पर विकसित की जा रही है। इसे पहले डीएलएफ और हबटाउन ने खरीदा था। हालांकि, बाद में डीएलएफ की जगह पर वाधवा समूह आ गया।  

Supreet Kaur

Advertising