एशिया के 20 अमीर परिवारों की संपत्ति से चल सकती है 20 गरीब देशों की अर्थव्यवस्था, मुकेश अंबानी टॉप पर

Tuesday, Sep 03, 2019 - 02:50 PM (IST)

नई दिल्लीः एशिया महाद्वीप में दुनिया की एक बड़ी आबादी रहती है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में करीब 78.3 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। इसमें से 33 प्रतिशत लोग साउथ एशिया में रहते हैं, जबकि 9 प्रतिशत ईस्ट एशिया और एशिया पेसिफिक में रहते हैं।

टॉप पर मुकेश अंबानी
अगर बात एशिया महाद्वीप की करें, तो यहां के 20 अमीर परिवारों के पास जितनी संपत्ति है। वो करीब एशिया के 20 गरीब देशों की अर्थव्यवस्था के बराबर है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इन 20 परिवारों के पास कुल 450 बिलियन डॉलर (38.9 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का परिवार टॉप पर है। इस लिस्ट में शपूरजी पलोनजी समूह और हिंदुजा ब्रदर्स भी शामिल हैं।

एशिया के टॉप 5 अमीर

  • मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज) - 50.4 बिलियन डॉलर
  • वाल्टर क्वोक पिंग शंग- (हांगकांग) -38 बिलियन डॉलर
  • धनिन चेरवनोंट (बैंकॉक) - 37.9 बिलियन डॉलर
  • रॉबर्ट बुडी हार्टोनो (इंडोनेशियाई) - 32.5 बिलियन डॉलर
  • ली ब्युंग चुल सैमसंग (दक्षिण कोरिया) - 28.5 बिलियन डॉलर

Supreet Kaur

Advertising