ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

Tuesday, Jan 16, 2024 - 09:37 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों पर दबाव बना हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 30 अंक कमजोर है। US फ्यूचर्स भी चौथाई परसेंट तक गिरे है। मार्टिन लूथर किंग के जन्मदिन पर कल अमेरिकी बाजार बंद थे। US फ्यूचर्स में गिरावट देखने को मिली। ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट रही। जापान की होलसेल महंगाई फ्लैट रहने से निक्केई में गिरावट देखने को मिली। इस बीच 10 साल का US बॉन्ड यील्ड 3.99% पर कारोबार कर रहा है। US डॉलर इंडेक्स 103 के करीब पहुंचा।

FIIs-DIIs के आंकड़े

कल विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से 1085.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से कल कैश मार्केट में 820.69 करोड़ रुपए की बिकवाली देखने को मिली।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 47.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 35,792.06 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.17 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.78 फीसदी गिरकर 17,411.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 16,081.33 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 2,886.61 के स्तर पर दिख रहा है।

jyoti choudhary

Advertising