निश्चिंत रहें, आधार वालों की ज्यादा जानकारी हमारे पास नहीं: UIDAI

Tuesday, Apr 03, 2018 - 06:14 PM (IST)

नई दिल्लीः आधार संख्या जारी करने वाली संस्था यू.आई.डी.ए.आई. ने डाटा सुरक्षा को लेकर आम लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि उसके पास आधार-धारकों से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं है। 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.) का कहना है कि वह आधार धारकों के बैंक खातों, स्वास्थ्य, वित्तीय या संपत्ति से जुड़ी कोई जानकारी नहीं रखता है और न ही रखेगा। उसके डेटाबेस में आधार वालों की ऐसी कोई जानकारी नहीं है। प्राधिकरण ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा है कि उसके पास आधार-धारकों से जुड़ी थोड़ी सी जानकारी है जिसमें चुनींदा जनसांख्यिकी सूचनाएं भी हैं।

आपकी इंककम से जुड़ी जानकारी नहीं
यू.आई.डी.ए.आई. की ओर से यह आश्वासन उन अटकलों के बीच आया है जिनके अनुसार अपने डेटा बेस की सूचनाओं के आधार पर वह आधार वालों की हर गतिविधि पर निगाह रखे हुए है। संस्था का कहना है, ‘निश्चिंत रहे, यू.आई.डी.ए.आई. के पास आपके बैंक खाते, शेयरों, म्यूचुअल फंड, वित्तीय या संपत्ति, परिवार, जाति, धर्म व शिक्षा से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। न ही हमारे डेटाबेस में यह जानकारी कभी होगी।’ 
 

jyoti choudhary

Advertising