Walt Disney के शंघाई पार्क को 1.1 करोड़ लोगों ने देखा

Saturday, Jun 17, 2017 - 04:50 PM (IST)

बीजिंग: डिज्नी के शंघाई थीम पार्क को भारी सफलता मिली है और एक साल में 1.1 करोड़ से अधिक लोग इसे देखने आए। यह पार्क पिछले साल ही स्थापित किया गया।

कंपनी के चेयरमैन व सी.ई.ओ. बाब आइगर ने शंघाई डिज्नी रेजार्ट की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आने वाले वर्षों में संख्या बढ़ने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पुडोंग जिले में स्थित शंघाई डिज्नीलैंड में एक थीम पार्क, एक डिज्नी टाउन शॉपिंग एवं डाइनिंग क्षेत्र, दो होटल एवं अन्य सुविधाएं हैं।

Advertising