विस्तार ने 21 अगस्त से मुंबई-दुबई उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की

Friday, Aug 02, 2019 - 06:12 PM (IST)

मुंबईः विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी विस्तारा ने 21 अगस्त से दुबई और मुंबई के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने दुबई को दूसरा अंतरराष्ट्रीय शहर बनाया है तथा 21 अगस्त से मुंबई और दुबई के बीच शुरू हो रही विमानन सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू की है। कंपनी छह अगस्त को दिल्ली से तथा सात अगस्त को मुंबई से सिंगापुर के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। कंपनी ने पिछले महीने इसकी घोषणा की थी। 

विस्तार की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थंग ने कहा, हम अपने बढ़ते नेटवर्क में दुबई को जोड़ उत्साहित हैं। यह हमारे बढ़ते नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण जुड़ाव होगा। कंपनी ने कहा कि दुबई के लिए सेवा शुरू होने के बाद उसके साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 1,200 के पार हो जाएगी।

jyoti choudhary

Advertising