माल्या के विमान की जल्द ही नीलामी करेगा सेवा कर विभाग

Sunday, Apr 03, 2016 - 09:10 AM (IST)

नई दिल्ली: सेवा कर विभाग शराब व्यवसाई विजय माल्या के विमान की ‘शीघ्र ही’ नीलामी करेगा ताकि लगभग 535 करोड़ रुपए के अनुमानित बकाया की वसूली की जा सके। केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड (सी.बी.ई.सी.) के चेयरमैन नजीब शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘विजय माल्या की कुछ परिसंपत्तिया कुर्क की गई हैं। उनका विमान हमारे पास है। हम उसकी शीघ्र ही नीलामी करने जा रहे हैं।’  

सेवा कर विभाग ने पिछले महीने बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका में दावा किया था कि सेवा कर मद में माल्या की कुल विवादित देनदारी 535 करोड़ रुपए है।

Advertising