ब्रिटेन का भारत को जवाब: माल्या को देश से नहीं करेंगे बाहर, उनके पास रेजीडेंसी वीजा

Wednesday, May 11, 2016 - 03:34 PM (IST)

नई दिल्ली: ब्रिटेन ने भारत को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि विजय माल्या को ब्रिटिश कानूनों के मुताबिक निर्वासित नहीं किया जा सकता। ब्रिटेन के इस जवाब से देश के 17 बैंकों से कर्ज लेकर विदेश जा चुके विजय माल्या को जल्द वापस लाने की भारत सरकार की कोशिश नाकाम होती दिख रही है। सोमवार को ब्रिटेन ने माल्या का प्रत्यर्पण कराने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है। हाई कमीशन को दिए गए एक नोट के जरिए ब्रिटेन ने जांच एजेंसियों को बताया गया कि वो विजय माल्या का प्रत्यर्पण कराने में असमर्थ है।

माल्या एन.आर.आई. हैं और उनके पास 1992 से ब्रिटेन का रेजीडेंसी परमिट है। भारत सरकार को बताया गया कि हालांकि माल्या का पासपोर्ट रद्द हो गया है लेकिन उनके पास यूके में रहने के लिए वैध वीजा है। जबकि माल्या का राजनयिक पासपोर्ट 24 अप्रैल को ही रद्द किया जा चुका है।

वहीं केंद्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि ब्रिटेन सरकार भारत के साथ 1993 की संधि के तहत माल्या के प्रत्यर्पण पर विचार करने के लिए राजी हो गई है। बता दें कि माल्या के पास साल 1992 से ब्रिटेन का रेजीडेंसी परमिट है और पासपोर्ट रद्द होने के बाद भी माल्या वैध वीजा पर ब्रिटेन में रह रहे हैं। यह नहीं माल्या का नाम ब्रिटेन की वोटर लिस्ट में भी शामिल है, उनका आवास लंदन के काफी करीब है।

Advertising