सेबी के पूर्व चेयरमैन सिन्हा वेदांता में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

Tuesday, Mar 13, 2018 - 03:50 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व चेयरमैन यू.के.सिन्हा को खनन क्षेत्र की दिग्ग्ज कंपनी वेदांता में स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि सिन्हा को कंपनी के निदेशक मंडल में अतिरिक्त गैर- कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 13 मार्च 2018 से 10 अगस्त 2021 तक रहेगा। सिन्हा फरवरी 2011 से एक मार्च 2017 तक सेबी के चेयरमैन थे।  

Advertising