2% से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए US मार्कीट

Saturday, Sep 10, 2016 - 02:01 PM (IST)

नई दिल्लीः शुक्रवार के कारोबार में अमरीकी स्टॉक मार्कीट 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मार्कीट में गिरावट फेडरल रिजर्व द्वारा दरें बढ़ाने की आशंका और नॉर्थ कोरिया द्वारा परमाणु बम परीक्षण के बाद बने तनाव की वजह से रही है।

 

ब्रेग्जिट के बाद एसएंडपी में सबसे बड़ी गिरावट

शुक्रवार के कारोबार में डाओ जोंस में 2.13 फीसदी, एसएंडपी 500 में 2.45 फीसदी और नैस्डेक में 2.54 फीसदी की गिरावट रही है। एसएंडपी में गिरावट 24 जून के बाद सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट रही है। 24 जून को ही ब्रिटेन ने यूरोपियन यूनियन से अलग होने का फैसला किया था। वहीं हफ्ते के दौरान डाओ जोंस में 2.2 फीसदी की गिरावट रही है। ये गिरावट साल 2016 के पहले हफ्ते के बाद की सबसे बड़ी हफ्ते की गिरावट है।

 

फेडरल रिजर्व और नॉर्थ कोरिया का मार्कीट पर दबाव 

फेडरल रिजर्व की 2 दिन की बैठक 20 और 21 सितंबर को होनी है। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों से मिले ताजा संकेतों के मुताबिक बैंक अभी भी सितंबर में दरों में बढ़ोत्तरी पर विचार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण के बाद ग्लोबल मार्कीट के सेंटीमेंट्स कमजोर हुए हैं।

Advertising