अमरीकी बाजार मजबूती के साथ बंद, डाओ जोंस 142 चढ़ा

Saturday, Dec 10, 2016 - 03:16 PM (IST)

नई दिल्लीः कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को भी अमरीकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। यूरोपियन बैंक द्वारा आर्थिक प्रोत्साहन के फैसले से यूरो में गिरावट आई है, जिसका सकारात्मक असर अमरीकी बाजार पर पड़ा है। 8 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प के जीतने के बाद से अमरीकी बाजार में बढ़त का दौर जारी है और यह लगातार नए रिकॉर्ड स्तर छू रहा है।

शुक्रवार को डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 142.04 अंक (0.72%) की बढ़त के साथ 19,756.85 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट में 27.14 अंक (0.50%) की बढ़त दिखी और यह 5,444.50 पर बंद हुआ। एस ऐंड पी 500 13.34 अंक (0.59%) की बढ़त के साथ 2,259.53 पर बंद हुआ।

कल अमरीकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.28% की बढ़त आई और डब्लू.टी.आई. क्रूड 51.50 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.81% की मजबूती दिखी और यह 54.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। 

Advertising