US फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव

punjabkesari.in Thursday, Aug 02, 2018 - 09:41 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दो दिन की बैठक के बाद ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। फिलहाल अमेरिका में ब्याज दरें 1.75 फीसदी पर बरकरार है। फेडरल रिजर्व इकोनॉमी, महंगाई को देखकर आगे दरें बढ़ाएगा। इससे पहले मार्च में फेडरल रिजर्व ने साल 2018 में पहली बार ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी।

PunjabKesari

मजबूती की राह पर US इकोनॉमी
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी इकोनॉमी मजबूत रेट के साथ बढ़ रहा है। वहीं बेरोजगारी दर में कमी आई है। हाउसहोल्ड स्पेंडिंग और बिजनेस फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट भी मजबूती के साथ बढ़ रहा है। पॉवेल ने अमेरिका में महंगाई 2 फीसदी के करीब रखने का लक्ष्य है। अमेरिकी इकोनॉमी पर फेडरल रिजर्व का भरोसा बढ़ा है। यूएस इकोनॉमी को सॉलिड से स्ट्रांग पर अपग्रेड किया गया है। फेडरल रिजर्व सितंबर में दरें बढ़ा सकता है।

PunjabKesari

तीन बार बढ़ सकती है ब्याज दरें
यूएस फेड ने 2019 में दरों का अनुमान 2.7 फीसदी से बढ़ाकर 2.9 फीसदी किया है। अगले साल तीन बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी का अनुमान जताया। उन्होंने कहा कि 2020 तक ब्याज दरें बढ़कर 3.4 फीसदी हो सकती है। मार्च 2018 में पहली बार फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें बढ़ाई थी। इससे पहले फरवरी में हुई बैठक में ब्याज दरें नहीं बढ़ाई गई थी। 2015 के बाद से यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में की गई यह छठी बढ़ोतरी है। गौरतलब है कि मंदी के बाद से फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को निम्नतम स्तर पर बनाए रखा था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News