आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए गरीबों का उत्थान करें: नीति

Tuesday, Jun 20, 2017 - 06:53 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत को अपनी आर्थिक वृद्धि को गति देने की जरूरत है और इसे मूर्त रूप देने के लिए देश को अपनी बड़ी संख्या में गरीब जनसंख्या के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने आज यह बात कही। कांत टाटा ट्रस्टस के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''हम 7 प्रतिशत की अधिक दर से वृद्धि कर रहे हैं। हमें वृद्धि को गति देने की जरूरत है असल चुनौती यह है कि आप अपनी वृद्धि दर को रफ्तार नहीं दे सकते यदि आपके यहां गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है।'' उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अधिक ध्यान सरकारी योजनाओं की परिणामोन्मुखी निगरानी पर है।  

तकनीक के महत्व पर बल देते हुए कांत ने कहा कि सीधे लाभ अंतरण योजना पर सरकार ने जोर दिया लेकिन इसे तकनीक के बिना प्राप्त नहीं किया जा सकता था। देश की शिक्षा की गिरती हालत के बारे में भी उन्होंने कहा कि कक्षा 5 के 42 प्रतिशत छात्र ठीक से जोड़ घटाआे तक नहीं कर सकते हैं। 

 


 

Advertising