फरवरी में UPI के जरिए 8.27 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन: एनपीसीआई

Wednesday, Mar 02, 2022 - 11:57 AM (IST)

नई दिल्लीः देश में फरवरी 2022 के दौरान एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए 8.27 लाख करोड़ रुपए (मूल्य के हिसाब से) का नकद रहित खुदरा लेनदेन हुआ। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने की तुलना में थोड़ा कम है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एनपीसीआई के अनुसार फरवरी 2022 में यूपीआई के जरिए कुल 452 करोड़ (4.52 अरब) लेनदेन हुए। वही जनवरी 2022 के दौरान देश में भीम यूपीआई के जरिए नकद रहित खुदरा लेनदेन 8.32 लाख करोड़ रुपए का रहा था। इस दौरान यूपीआई के जरिए कुल 461 करोड़ लेनदेन हुए थे।

आईएमपीएस से लेन-देन में कमी
एनपीसीआई ने बताया कि एनईटीसी फास्टैग तकनीक के जरिए टोल प्लाजा पर स्वचालित संग्रह में मूल्य के हिसाब से फरवरी 2022 में मामूली वृद्धि हुई है। इस दौरान 3,631.22 करोड़ रुपए के 24.36 करोड़ लेनदेन हुए। इसके अलावा तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के माध्यम से तत्काल धन हस्तांतरण पिछले महीने घटकर 3.84 लाख करोड़ रुपए रह गया, जो जनवरी में 3.87 लाख करोड़ रुपए था।

2021 में UPI के जरिए ट्रांजैक्शन
NIPL के सीईओ रितेश शुक्ला ने बयान में कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि यह पहल एनआईपीएल की तकनीकी क्षमताओं और वैश्विक स्तर पर अपनी बेमिसाल पेशकश को बढ़ाने में मददगार होगी।’’ यूपीआई ने 2021 में 940 अरब डॉलर के 3,900 करोड़ वित्तीय लेनदेन को सक्षम किया, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 31 फीसदी के बराबर है।
 

jyoti choudhary

Advertising