संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने दी चेतावनी, कहा- इन चार देशों में अकाल पड़ने का मंडरा रहा खतरा

Saturday, Sep 05, 2020 - 05:49 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि संघर्ष प्रभावित कांगो, यमन, दक्षिणी सूडान और पूर्वोत्तर नाइजीरिया में अकाल पड़ने और खाद्य असुरक्षा पैदा होने का खतरा है और इससे लाखों लोगों की जिंदगी खतरे में हैं। 

यह भी पढ़ें- BSNL की हालत खराब, 20 हजार वर्करों को निकालने की तैयारी में कंपनी 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भेजे नोट-जिसकी प्रति शुक्रवार को एसोसिटेड प्रेस को प्राप्त हुई-में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि चार देश दुनिया के खाद्य संकट रैंकिग में सबसे ऊपर है। उन्होंने यह जानकारी खाद्य संकट और हालिया खाद्य सुरक्षा विश्लेषण-2020 के हवाले से दी और कहा कि इससे निपटने के लिए बहुत कम कोष मुहैया कराया गया है। 

यह भी पढ़ें- ड्रैगन के लिए बुरी खबर, चीन छोड़कर भारत आने वाली कंपनियों को सब्सिडी देगा जापान

गुतारेस ने कहा, ‘‘अब कार्रवाई करने की जरूरत है।'' उन्होंने कहा, ‘‘वर्षों से सशस्त्र संघर्ष से घिरे डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, यमन, पूर्वोत्तर नाइजीरिया और दक्षिणी सूडान में एक बार फिर खाद्य सुरक्षा पर गंभीर संकट है और वे संभावित अकाल का सामना करने की कगार पर है।'' संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि सोमालिया, बुर्किना फासो और अफगानिस्तान सहित अन्य संघर्ष ग्रस्त देशों के अहम संकेतों में गिरावट आ रही है। 

यह भी पढ़ें- रेलवे का ऐलान: 12 सितंबर से चलाएगा 80 नई स्पेशल ट्रेनें, 10 सितंबर से करवा सकेंगे रिजर्वेशन

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख मार्क लोकॉक ने कहा कि महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है और इसका सबसे बड़ा असर खाद्य सुरक्षा और कृषि उत्पादन पर पड़ा है और चरमपंथी इसका लाभ उठा सकते हैं। 

jyoti choudhary

Advertising