माल्या के खिलाफ 17.5 करोड़ डॉलर के दावे पर ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई

Saturday, May 25, 2019 - 10:53 AM (IST)

लंदनः भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ ब्रिटेन की शराब कंपनी डियाजियो के 17.5 करोड़ डॉलर के वसूली के दावे पर ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई की गई। न्यायमूर्ति रोबिन नॉलेज की पीठ के समक्ष डियाजियो की ओर से दावा किया गया कि माल्या, उसके बेटे सिद्धार्थ और माल्या परिवार से जुड़ी दो कंपनियों पर उसकी देनदारी बनती है। उसका दावा है कि यह देनदारी उस समय की है जब उसने माल्या की यूनाइटेड स्प्रिट्स लि (यूएसएल) में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। 

ब्रिटेन की कंपनी ने कहा कि चार करोड़ डॉलर राशि की देनदारी सीधे माल्या पर बनती है जो उन्हें अधिग्रहीत कंपनी के प्रबंध से नाता तोड़ने के लिए दिया गया था। बाकी बकाया माल्या के बेटे सिद्धार्थ और कंपनी वाट्सन लि. से वसूलने का दावा है। यह कंपनी माल्या के पारिवारिक न्यास कांटिनेंटल एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज लि (सीएएसएल) के नियंत्रण में है। 
 

jyoti choudhary

Advertising