TVS Motor: मुनाफा 6.8% बढ़ा, आय 19% बढ़ी

Saturday, Aug 12, 2017 - 02:23 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में टी.वी.एस. मोटर का मुनाफा 6.8 फीसदी बढ़कर 129.5 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 121.2 करोड़ रुपए रहा था।  वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 19 फीसदी घटकर 3743 करोड़ रुपए रही है।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टी.वी.एस. मोटर की आय 3148 करोड़ रुपए रही थी। साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टी.वी.एस. मोटर का एबिटडा 200.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 211.4 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टी.वी.एस. मोटर का एबिटडा मार्जिन 6.9 फीसदी से घटकर 6.2 फीसदी रहा है।

Advertising