ट्रंप टैरिफ की चपेट में 11 जींस फैक्ट्रियां, 12 हजार नौकरियों पर खतरा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 05:37 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एक छोटे से अफ्रीकी देश लेसोथो पर अचानक 50% टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप का दावा है कि यह देश अमेरिकी उत्पादों पर 99% टैरिफ लगाता है लेकिन इस फैसले से लेसोथो की अर्थव्यवस्था हिल गई है, जो मुख्य रूप से अमेरिका को कपड़े निर्यात पर निर्भर करती है। 

लेसोथो में दुनिया की सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली जींस Levi’s और Calvin Klein जैसी ब्रांड्स की 11 फैक्ट्रियां हैं, जिनमें 12,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। अब इन सभी फैक्ट्रियों के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। इतना ही नहीं ट्रंप की खुद की पसंदीदा Greg Norman ब्रांड की टी-शर्ट भी यहीं बनती हैं।

लेसोथो के व्यापार मंत्री मोखेथी शेलिले ने कहा कि उनका देश जल्द ही वॉशिंगटन प्रतिनिधिमंडल भेजेगा, ताकि यह विनाशकारी फैसला रोका जा सके। देश की सरकार ने अमेरिका के 99% टैरिफ के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें यह आंकड़ा किस आधार पर निकाला गया, इसका अंदाजा भी नहीं है।

वर्ल्ड बैंक के अनुसार, लेसोथो एक निम्न-मध्यम आय वाला देश है, जहां आधे से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह टैरिफ निर्णय आर्थिक नहीं बल्कि राजनीतिक मकसद से प्रेरित है।

यहीं बनती है ट्रंप की टीशर्ट भी

यह छोटा सा देश 2 ग्‍लोबल अमेरिक ब्रांड लेवीस और केल्विन क्लिन का विनिर्माण करता है। इसकी अर्थव्‍यवस्‍था मुख्‍य रूप से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर ही निर्भर है। यहां तक कि ट्रंप-ब्रांडेड ग्रेग नॉर्मन गोल्‍फ शर्ट का उत्‍पादन भी इसी देश में होता है, जो अमेरिकी राष्‍ट्रपति का पसंदीदा ब्रांड है। अमेरिका को होने वाले कुल निर्यात में 10 फीसदी हिस्‍सेदारी इन 3 ब्रांड की ही रहती है। साल 2024 में इस देश ने अमेरिका को कुल 24 करोड़ डॉलर का निर्यात किया था, जिसमें बड़ी हिस्‍सेदारी कपड़ों की थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News