ट्रंप का चीन पर लगाए गए शुल्कों से पीछे हटने से इनकार

Monday, Jul 02, 2018 - 05:20 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाए गए आयात शुल्कों से पीछे हटने से इनकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि दोनों देशों के बीच इस बारे में कोई उचित समझौता नहीं होता है तो चीन पर शुल्क बढ़ाकर उसके 500 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर किया जा सकता है।

व्हाइट हाउस चीन के 50 अरब डॉलर के उत्पादों पर पहले ही 25 प्रतिशत का शुल्क लगा चुका है। इन उत्पादों में औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। इसके जवाब में चीन ने अमेरिका के 545 उत्पादों पर 34 अरब डॉलर का शुल्क लगाया है। इससे पहले जून के मध्य में ट्रंप ने चेताया था कि यदि चीन अपने शुल्क लगाने के फैसले पर आगे बढ़ता है तो वह उसके 200 अरब डॉलर मूल्य के और उत्पादों पर शुल्क लगाएंग। 

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट रूप से कहूं तो यदि कोई समझौता नहीं हो पाता है तो चीन के 500 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगाया जा सकता है।’’ ट्रंप ने चीन पर लगाए गए शुल्कों से पीछे हटने से इनकार किया।       
 

jyoti choudhary

Advertising