ट्रेंट की आमदनी पहली तिमाही में 19% बढ़कर 5,666 करोड़ रुपए
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 03:09 PM (IST)
नई दिल्लीः टाटा समूह की खुदरा कारोबार कंपनी ट्रेंट लिमिटेड की चालू वित्त वर्ष की अप्रैल- जून तिमाही में एकल आधार पर आमदनी 19 प्रतिशत बढ़कर 5,666 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी ने यह जानकारी दी। ट्रेंट की ओर से सोमवार को जारी तिमाही कारोबारी सूचना के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकल आय 4,781 करोड़ रुपए थी। यह कंपनी वेस्टसाइड, जूडियो और स्टार जैसे ब्रांड के तहत खुदरा स्टोर संचालित करती है।
ट्रेंट ने कहा, ''वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान उत्पादों की बिक्री से होने वाली आय (अन्य परिचालन आय को छोड़कर) में भी 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई।'' समीक्षाधीन तिमाही में ट्रेंट ने वेस्टसाइड का एक नया स्टोर और किफायती फास्ट फैशन श्रेणी पर केंद्रित अपने जूडियो प्रारूप के 19 नए स्टोर खोले।
